back to top

यूपी के बिजली क्षेत्र में कम करेंगे 15 प्रतिशत नुकसान : श्रीकांत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिजली वितरण में राज्य के सकल तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान को 90 दिनों के भीतर 15 प्रतिशत से कम करें। शर्मा ने कहा, प्रदेश के सभी फीडर के तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान (एटी एंड सी) को चरणबद्ध तरीके से 15% से नीचे लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगे कहा, सभी जिलों में हर 90 दिन में 60 फीडर के एटी एंड सी नुकसान को कम कराने का जिम्मा वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) और सतर्कता विभाग पर होगा। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष व सतर्कता विभाग के महानिदेशक इसकी निगरानी करेंगे।

उन्होंने संबंधित राज्य डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को भी योजना में सहयोग करने का निर्देश दिया और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसके अलावा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों और ग्राम प्रधानों से अपने क्षेत्रों में फीडर के नुकसान को कम करने में मदद के लिए अपील की है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ईमानदार उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली प्रदान करना है, जो अपने बिलों का समय पर भुगतान करते हैं, और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिजली चोरी पर पूरी तरह रोक लगाना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...