back to top

जहां चार यार की शूटिंग शुरू

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म जहां चार यार की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। इस साल की शुरुआत में गोवा में फिल्म का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इसे रोक दिया गया था। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक शूटिंग बंद होने के बावजूद चारों अभिनेत्रियां लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थीं और आॅनलाइन माध्यम के जरिए एक साथ अपने-अपने संवादों का पूर्वाभ्यास करती थीं।

फिल्म के निर्माताओं ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, चारों अभिनेत्रियों ने इस अवधि के दौरान फिल्म के संवादों का पूर्वाभ्यास किया तथा फिल्म से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा भी की। वे इस दौरान फिल्म में अपने-अपने किरदार के नामों से ही एक-दूसरे को संबोधित भी करते रहे। फिल्म की पूरी टीम ने कोविड-19 संबंधी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मुंबई में शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।

शूटिंग दोबारा शुरू होने तथा सेट पर एक-दूसरे से मुलाकात कर फिल्म के सभी कलाकार बेहद खुश नजर आए और शूटिंग के पहले दिन एक छोटी सी पार्टी का भी आयोजन किया गया। मुंबई में शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म के कुछ हिस्से गोवा में भी फिल्माए जाएंगे। जहां चार यारै का निर्देशन कमल पांडे कर रहे हैं जबकि इसके निर्माता विनोद बच्चन हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...