back to top

कांग्रेस ने कहा, ‘हम बिहार में किसी के भी मोहताज नहीं हैं’

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने बिहार में राजद के साथ सीटों का तालमेल नहीं होने पर कहा कि उनकी पार्टी राज्य में गठबंधन में शामिल अन्य दलों की मोहताजै नहीं है। उनके इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने की कांग्रेस की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े किए। बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है। अगर सीट बंटवारा नहीं हुआ तो कोई समस्या नहीं होगी।

हम किसी के भी मोहताजै नहीं

हम किसी के भी मोहताजै नहीं हैं। सदानंद ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण दिया, जहां कांग्रेस कट्टर प्रतिद्वंद्वियों बसपा और समाजवादी पार्टी द्वारा तालमेल नहीं किए जाने पर लोकसभा चुनाव में अकेले जाने के लिए कमर कस रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के संदर्भ में कहा था कि पार्टी फ्रंट फुट पर खेलेगी। हम बिहार में भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। सदानंद की इस टिप्पणी पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पार्टी को अपना मन बनाना चाहिए कि वह किसे उम्मीदवार बनाना चाहती है।

क्या वे भाजपा को हराना चाहते हैं

क्या वे भाजपा को हराना चाहते हैं या उन लोगों के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं जो भगवा पार्टी को विफल करने के लिए प्रतिबद्घ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के पास बिहार में सबसे बड़ा जनाधार है। कांग्रेस अपने जोखिम पर हमे कमतर आंक सकती है। इसके अलावा उसे उन मतदाताओं को भी जवाब देना होगा जो आने वाले चुनावों में भाजपा के शासन से छुटकारा चाहते हैं। इस बीच नई दिल्ली में डेरा डाले हुए एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि समस्या यह है कि हमने शुरू में बिहार में 40 में से 15 सीटों पर चुनाव लडऩे की मांग की थी। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जोर देकर कहा कि वह हमारे लिए केवल 10 सीट ही छोड़ेंगे।

हमारी पार्टी का नेतृत्व एक या दो सीटों के लिए

हमारी पार्टी का नेतृत्व एक या दो सीटों के लिए रियायत देने के लिए सहमत हो सकता था, लेकिन हमारे लिए यह संभव नहीं है कि हम पांच सीट छोड़ दें। उन्होंने कहा कि लालू जी काफी समय से बिहार से दूर हैं और ऐसा लगता है कि वे यहाँ की जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं। वे यह मानकर चल रहे हैं कि यादव और मुस्लिम समुदाय कांग्रेस को वोट देने जा रहे हैं और हमारी भूमिका उच्च जाति के वोटों में कटौती करने तक सीमित रहेगी। वरिष्ठ नेता ने कहा कि अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी आलाकमान बिहार के बारे में जानकारी लेगा। यदि हमारे सहयोगी अनुपात की भावना नहीं दिखाते हैं तो हमें चुनावों में अकेले जाना पड़ सकता है, हालांकि हम ऐसा नहीं चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...