back to top

चोट लगी थी पर बल्लेबाजी करना नहीं भूला: धवन

नई दिल्ली। अंगुली में फ्रेक्चर, गर्दन में सूजन, आंख और घुटने में चोट। शिखर धवन 2019 में चोटों से जूझ्ते रहे लेकिन भारत का सलामी बल्लेबाज नई शुरुआत के लिए तैयार है और उन्होंने बता दिया है कि वह बल्लेबाजी करना नहीं भूले हैं।

हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में दिल्ली की कमान संभालने वाले धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान घुटने में लगी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। घुटने की चोट के कारण धवन को 25 टांके लगे थे। धवन ने भले ही भारतीय टीम में वापसी की हो लेकिन उन्हें पता है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में लोकेश राहुल की शानदार फार्म के कारण उनकी राह आसान नहीं होगी।

धवन ने यहां ट्रेनिंग सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा, यह मेरे लिए नई शुरुआत है। पहले मेरी अंगुली में चोट लगी, फिर गर्दन में, आंख में और फिर घुटने पर टांके लगे। अच्छी खबर है कि नया साल आ रहा है। मुझे खुशी है कि राहुल ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। उसने मौके का फायदा उठाया। चोटों पर किसी का नियंत्रण नहीं है लेकिन धवन पर भी प्रतिकूल हालात का असर नहीं पड़ा।

धवन ने कहा, चोट लगना स्वाभाविक है। आपको यह स्वीकार करना होगा। यह ठीक है और मैं इसे लेकर हाय तौबा नहीं मचाने वाला। उतार-चढ़ाव का मुझे पर असर नहीं पड़ता क्योंकि मैं बल्लेबाजी करना नहीं भूला हूं। मेरा स्तर स्थायी है और मैं रन बनाऊंगा। इस सलामी बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। इस श्रृंखला से रोहित शर्मा ने ब्रेक लिया है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में तीनों सलामी बल्लेबाज धवन, राहुल और रोहिती उपलब्ध रहेंगे। यह महत्वपूर्ण सत्र है। मैं श्रीलंका के खिलाफ टी20 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं लेकिन चयन सहायक स्टाफर् टीम प्रबंधनी का काम है। वे अपना काम करेंगे और मैं अपना। बड़ी पारियां खेलने को लेकर उत्सुक हूं।

RELATED ARTICLES

केएल राहुल का शतक, भारत ने दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 218 रन बनाए

राहुल ने संयम और धैर्य से खेलते हुए 190 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा कियाअहमदाबाद । अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय...

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में पलड़ा भारी, लेकिन मैदान से बाहर उत्साह फीका

दुबई। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में प्रबल...

रैना के बाद शिखर धवन को ईडी ने भेजा समन, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में करेगी पूछताछ

नयी दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को बृहस्पतिवार को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...