back to top

सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के हक में लखनऊ में वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व पैदल यात्री दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी नेटवर्क ने कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के सहयोग से मोहनलालगंज में एक वॉकथॉन का आयोजन किया। वॉकथॉन की शुरुआत ए.एस.एन. पब्लिक स्कूल से होकर रायबरेली रोड तक निकाली गई। इसमें स्कूल के छात्रों, स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्रों की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतिभागी हाथों में गति धीमी करें जीवन अनमोल है, मजबूत सड़क सुरक्षा योजना बचाती है पैदल यात्रियों की जान, सड़क सुरक्षा है सबकी जिम्मेदारी और गति सीमा का पालन करें, सुरक्षित सफर का आनंद लें जैसी तख्तियां लेकर चल रहे थे। सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों 24,118 वार्षिक मौतें के साथ देश में सबसे आगे है।

इनमें पैदल यात्री और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक असुरक्षित हैं। सभा को कंज्यूमर गिल्ड के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश साहू, प्रदीप सिंह और कंज्यूमर वॉयस के प्रबंध न्यासी आशिम सन्याल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि व्यस्त शहरी गलियारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की गति सीमा 30 से 50 किमी-घंटा वैज्ञानिक रूप से तय की जाए और बाधारहित फुटपाथ बनाए जाएं, तो हजारों बेगुनाह पैदल यात्रियों की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने राज्य सरकार से सेफ सिस्टम अप्रोच के तहत सड़क सुरक्षा प्रशासन को सख्त बनाने, वैज्ञानिक गति प्रबंधन अपनाने और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचा विकसित करने की पुरजोर अपील की।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...