back to top

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर उत्साहित हैं कोहली, बोले- प्रतिस्पर्धा दोगुनी हुई

नार्थसाउंड: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने को लेकर उत्साहित भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि हाल के वर्षों में पारंपरिक प्रारूप में प्रतिस्पर्धा दोगुनी हो गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सत्र में एलीट देश- आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज अगले दो साल में 27 श्रृंखला के दौरान 71 टेस्ट मैचों में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। दिग्गज बल्लेबाज कोहली के अनुसार टेस्ट क्रिकेट और अधिक प्रतिस्पर्धी होगा। सोमवार को वेस्टइंडीज खिलाड़ी संघ पुरस्कारों के दौरान कोहली ने कहा, खेल और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। यह सही कदम है और बेहद सही समय पर उठाया गया है। उन्होंने कहा, लोग बातें कर रहे थे कि टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक नहीं रहा या मर रहा है। मेरी नजर में पिछले कुछ वर्षों में प्रतिस्पर्धा दोगुनी हुई है। कोहली ने कहा, अब यह खिलाड़ियों पर है कि वे इस चुनौती को स्वीकार करें और जीत दर्ज करने की कोशिश करें।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी जो जून 2021 में ब्रिटेन में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी कर रहे कोहली ने स्वीकार किया कि गेंदबाजी में सुधार हुआ है और अब यह बल्लेबाजों पर निर्भर करता है कि वे इसकी बराबरी करें। व्यक्तिगत खिलाड़ियों की जगह एक टीम के रूप में बल्लेबाजी के महत्व पर जोर देते हुए कोहली ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हम बल्लेबाज स्तर पर खरा उतरे हैं। उन्होंने कहा, टेस्ट स्तर पर बल्लेबाजी हमेशा मुश्किल होती है लेकिन अब इस चैंपियनशिप के साथ और कड़ी होगी जहां पप्रत्येक फैसला अपकी दीर्घकालीन योजनाओं में मायने रखेगा। भारत और वेस्टइंडीज अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ करेंगे। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम के कप्तान कोहली साथ ही चाहते हैं कि उनकी टीम के प्रदर्शन में निरंतरता हो।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...