बहुमंजिला इमारतों, मंदिरों को किया सेनेटाइज
लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इसका निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। बुधवार को डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फॉउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास के निर्देश पर कश्मीरी मुहल्ला वॉर्ड, नक्काश रोड, चौक को सेनेटाइज किया गया। इसके साथ ही, क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूल, कॉलेजों के अलावा बहुमंजली इमारतों, थानों, मंदिरों और मस्जिदों को भी पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया।
रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली स्थानों को भी सेनेटाइज किया गया। इस कोविड संकटकाल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा के कार्य में जी जान से जुटा हुआ है और डॉ. अखिलेश दास फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास की लोग प्रसंसा कर रहे कि उनमे अपने पिता की तरह की लोगों की सेवा का भाव है जो इस महाअभियान से दिख रहा है। पिछले महीने भर से लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं। इस अवसर पर कैलाश पाण्डेय, मुजलमिल समधी व टीम के अन्य लोगों ने अपना सहयोग दिया।
इससे पहले मौलाना कल्बे आबिद, फर्स्ट वॉर्ड के मुख्य मार्गो व इमारतों को सेनेटाइज किया गया। इसी तरह, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग,दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआ, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट तक, गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकेत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एलडीए कॉलोनी, फेज एक, दो और तीन, नोबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी अभियान चलाया गया। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे।
हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडे लोग मानव सेवा को भी अपना धर्म मानते हैं। मुझे यकीन है कि लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जायेगा, जिससे कोविड के फैलाव को और कम किया जा सके। यह कार्य जनता के अटूट प्रेम और समर्थन से संभव हो पा रहा है। फाउंडेशन यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में हम सब सफल होंगे।





