लखनऊ। शासन ने देर शाम 28 बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किये है। जिसमें मैनपुरी के बीएसए विजय प्रताप सिंह को लखनऊ का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा सत्येन्द्र कुमार ढाका को अलीगढ़, रमेन्द्र कुमार सिंह को गोरखपुर, लक्ष्मीकांत पांडे को लखीमपुर खीरी, अंजलि अग्रवाल को फिरोजाबाद, संजय कुमार कुशवाहा को फतेहपुर शिवेन्द्र प्रताप सिंह को रायबरेली, भोलेन्द्र प्रताप सिंह को आंबेडकरनगर, अमित कुमार सिंह को प्रतापगढ़, गोरखनाथ पटेल को जौनपुर, अरविन्द पाठक को अमेठी, बुद्धप्रिय सिंह को मुरादाबाद, भूपेन्द्र नारायण सिंह को भदोही, सत्येन्द्र कुमार सिंह को चंदौली, हेमन्त राव को गाजीपुर, योगेन्द्र प्रताप सिंह को हरदोई का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अतुल कुमार को आजमगढ़, हरिवंश कुमार को सोनभद्र, राजीव कुमार को कासगंज, कमल सिंह को मैनपुरी, वेदारम को झांसी, अम्बरीश कुमार को सहारनपुर, प्रवीण कुमार तिवारी को प्रयागराज, राजेश कुमार सिंह को मथुरा, कल्पना सिंह को रामपुर, उमानाथ को इटावा व अजय कुमार सिंह को सम्भल स्थानान्तरित किया गया है।





