back to top

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सीएम योगी और मायावती समेत दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश और प्रदेश के सियासी गलियारों से उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएं मिल रही हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्यता और दीर्घायु जीवन की कामना की है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, हवन-पूजन और केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सपा प्रमुख को बधाई संदेश देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।

इनके अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

इसके साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पक्ष-विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने सपा मुखिया को बधाई संदेश भेजकर उनके सुखद और लंबे जीवन की कामना की है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...