back to top

जो नर दुख मै दुख नही मानै, सुख सनेहो अर मै नही जाकै…

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान, हुआ नगर कीर्तनलखनऊ। सिखों के नौवें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज...

UPSC सिविल सेवा 2023 का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य ने किया टॉप

नयी दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिये, जिसमें लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में…. प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।