back to top

प्रवासी मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज घोषित करे यूपी सरकार : लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा सवा करोड़ रोजगार देने के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश के बेरोजगारों और प्रवासी मजदूरों के साथ छल और धोखाधड़ी करने का काम कर रही है। जमीनी स्तर पर हालात इतने खराब हैं कि मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत प्रवासी मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करने को कहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां जारी बयान में प्रदेश में बढ़ती प्रवासी मजदूरों की आत्महत्या की घटनाओं पर गुस्सा प्रकट करते हुए वर्तमान योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार मजदूरों बेरोजगारों के साथ छल और धोखाधड़ी कर रही है।

उन्होंने बांदा का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में अकेले बांदा जिले में 15 से ज्यादा मामलों में आपदा काल के दौरान जो प्रवासी मजदूर लौटे थे उन्होंने खुदकुशी की है। रविवार को झांसी में भी एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के वजह से आत्महत्या कर ली।

प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डिफेन्स एक्सपो और इन्वेस्टर मीट में जो खरबों के करार हुए थे, उससे कितनो को रोजगार मिला सरकार को जवाब देना चाहिए। दोनों आयोजनों में सरकार ने करोड़ो रुपये पानी की तरह बहाए थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मजदूर तंग हालात में है। कोई रोजगार नहीं है। ना ही तो कोई कारगर योजना जमीन पर काम कर रही है।

हालात इतने बदतर हो गए हैं कि मजदूर आत्महत्या को मजबूर हैं लेकिन मजदूर विरोधी सरकार उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है। मजदूर आस लगाए बैठे कि सरकार स्किल मैपिंग करके उनको योग्यता के हिसाब से रोजगार देगी लेकिन अब तो उनके घरों में खाने के लाले पड़े हुए हैं।

लल्लू ने कहा कि बुनकरी-दस्तकारों का बुरा हाल है। व्यापार बंद है। कांच, पीतल, फर्नीचर, चमड़े, होजरी, डेयरी, मिट्टी के बर्तन, फिशरी, अन्य घरेलू और लघु उद्योगों सभी को तेज झटका लगा है। सरकार लगातार इनकी अनदेखी कर रही है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...