लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रावधिक विवि ने विवि के पीएचडी छात्र-छात्राओं के लिए शोध प्रविधि का कोर्स ऑनलाइन ऑफर करने का निर्णय लिया है। लॉक डाउन के दौरान शिधार्थियों का शोध कार्य प्रभावित न हो इसलिए विवि ने शोध प्रविधि का कोर्स ऑनलाइन शुरू करने जा रहा है।
विवि कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने बताया कि शोध कार्य को अनवरवत रूप जारी रखने के लिये शोध प्रविधि के कोर्स को ऑनलाइन संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही वर्चुअल क्लास रूम एवं ई-अध्ययन के माध्यम से शोधार्थियों को शोध प्रविधि का कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीन पीजी प्रो एमके दत्ता के निर्देशन में कोर्स की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है।





