back to top

लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी मोहम्मद सलीम अहमद और कफील को उप्र की सक्षम अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पटना में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। मामला असल में पिछले महीने बिहार के दरभंगा में तब दर्ज किया गया था जब दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म-। पर एक पार्सल में विस्फोट हुआ। यह पार्सल सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचा था।

एनआईए ने मामला फिर से दर्ज किया और 30 जून को मोहम्मद नासिर खान तथा इमरान मलिक नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि सलीम और कफील मामले में प्रमुख षड्यंत्रकर्ता हैं। उन्होंने फरवरी में सलीम के घर बैठक की और चलती ट्रेन में आईईडी विस्फोट करने की योजना बनाई जिससे कि जान-माल का अधिक से अधिक नुकसान हो सके। अधिकारी ने बताया कि सलीम पाकिस्तान आधारित लश्कर ए तैयबा के आतंकी इकबाल काना का करीब सहयोगी था और वह काना तथा गिरफ्तार सभी आरोपियों के बीच प्रमुख मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा था। वह काना द्वारा भेजे गए धन को संबंधित लोगों तक पहुंचाने में भी शामिल था जिसका इस्तेमाल आतंकी कृत्य को अंजाम देने में किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में समूचे षड्यंत्र का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...