back to top

श्रीनगर में आतंकी हमले में दो सीआरपीएफ कर्मी शहीद, दो अन्य घायल

श्रीनगर। श्रीनगर के लॉवेपोरा इलाके में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पारिम्पोरा पुलिस थाना क्षेत्र के लॉवेपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ कर्मियों पर गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ के चार कर्मी इस हमले के दौरान घायल हुए और उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही एक अधिकारी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि घायल कर्मियों को यहां के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां एक कांस्टेबल को बचाया नहीं जा सका।

शहीद सीआरपीएफ कर्मियों की पहचान उप निरीक्षक मांगे राम देव बर्मन और कांस्टेबल अशोक कुमार के तौर पर हुई है। इस हमले में कांस्टेबल नाजिम अली और जगन्नाथ रे घायल हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि जिस जगह हमला हुआ उस इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर पहले भी कई हमले और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...