back to top

कोविड-19 के कारण नागर विमानन मंत्रालयों के दो सलाहकारों, डीजीसीए के दो अधिकारियों की मौत

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण अब तक नागर विमानन मंत्रालय के दो सलाहकारों और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के दो अधिकारियों की मौत हो चुकी है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय के दो सलाहकारों की 2020 में कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान मौत हुई थी। ये सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे और मंत्रालय ने अनुबंध के आधार पर उन्हें नियुक्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि डीजीसीए के दो अधिकारियों की 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर में मौत हुई। इनमें एक अधिकारी निदेशक और एक सहायक निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहा था। भारत इस साल अप्रैल और मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस साल जनवरी से मई के बीच नागर विमानन मंत्रालय के कुल 44 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे, जबकि 2020 में मंत्रालय के केवल 26 कर्मचारी ही संक्रमित पाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों के इलाज पर हुए खर्च का भुगतान केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और केंद्रीय सेवा (चिकित्सा उपस्थिति) नियमों के अनुसार किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,37,222 हो गए हैं, लेकिन उपचाराधीन लोगों की संख्या गिरकर 4,54,118 रह गई है।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...