back to top

केन्द्रीय मंत्रियों ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रताप सारंगी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। पटनायक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्वराज लोगों की मंत्री थीं, जिन्हें देश में सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने कहा, सार्वजनिक क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बनाने वाली स्वराज, विश्वभर में कहीं भी फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती थीं और परेशान लोगों को तत्काल मदद मुहैया कराती थीं।

पटनायक ने कहा, शानदार वक्ता स्वराज को उनके बहु-भाषाई कौशल ने उन्हें जनता का नेता और लाखों महिलाओं की आदर्श बनाया। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री प्रधान ने कहा कि देश ने एक उत्कृष्ट शख्स खो दिया। उन्होंने ट्वीट किया, सुषमा स्वराज जी के अचानक निधन पर अब भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। एक बड़ी बहन, एक साहसी और एक महान महिला, उनका निधन निजी क्षति है। वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने लिखा, पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज जी के अचानक निधन से मन अत्यंत दुखी है। उनका निधन भाजपा और राजनीति को अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को शक्ति दे। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पडऩे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...