back to top

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता है
लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ पोस्टर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन अब फिल्म का मजेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
ट्रेलर में रानी चटर्जी और संजना पांडेय के बीच बिहार और यूपी राज्य को लेकर खींचतान जारी है। रानी चटर्जी जहां यूपी वाली हैं, तो संजना पांडेय बिहार वाली हैं। रानी अपने घर के लिए बिहार वाली देवरानी को पसंद करती हैं, लेकिन उन्हें उनकी बोलचाल औऱ पहनावा नहीं पसंद औऱ वो इन चीजों को लेकर देवरानी को बार-बार टोकती भी रहती है। शादी के बाद इसी नोंक-झोंक के बीच सास खुद दो दो राज्य वाली की सासु मां बताते हुए इठलाती हैं। दोनों बहुओं में यूपी-बिहार को लेकर लेकर दोनों के बीच जबरदस्त तकरार भी होती है। संजना सिंह यूपी की बुराई करती है तो रानी बिहार की, लेकिन संजना के मां बनने की खुशखबरी से घर में सब कुछ बदल जाता है। देवरानी-जेठानी के बीच प्यार पनपने लगता है, लेकिन एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता है। संजना के बच्चे की मौत हो जाती है और वह मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है। संजना को ठीक करने के लिए पूरा परिवार एक हो जाता है लेकिन आगे क्या होता है, उसके लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा। यूजर्स को भी फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा लग रहा है और वे दोनों एक्ट्रेस की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निमार्ता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा, प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी दिखेंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी साफ नहीं है लेकिन फिल्म को जल्द ही टीवी पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि रानी चटर्जी और संजना पांडेय दोनों ही भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस है। दोनों पहली बार साथ काम कर रही हैं। रानी चटर्जी ने कई फिल्में अपने बलबूते पर हिट कराई है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...