back to top

आर्मी डे परेड को लेकर आज बदला रहेगा यातायात

लखनऊ। आर्मी डे परेड के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर यातायात में बदलाव किया गया है। पुलिस उप आयुक्त यातायात ह्देश कुमार ने बताया कि शौर्य संध्या कार्यक्रम को लेकर 11,13 और 15 जनवरी को अलग-अगल समय पर यातायात में बदलाव किया गया है।

दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक

तेलीबाग बाजार की तरफ से सुभानीखेड़ा चौराहा होकर लालकुर्ती तिराहा,करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सुभानीखेड़ा चौराहा से बांये गन्ना अनुसंधान संस्थान तिराहा, बंगलाबाजार चौराहा जेल हाउस चौराहा, कुॅवर जगदीश चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। लालबत्ती चौराहा की तरफ से अब्दुल हमीद चौराहा होकर नेहरू चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से बांये कटाई पुल, अर्जुनगंज बाजार अथवा लालबत्ती चौराहा से दाहिने सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

कुॅवर जगदीश चौराहा की तरफ से सूर्या खेल परिसर, छप्पन चौराहा, करियप्पा चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लोको चौराहा अथवा जेल हाउस चौराहा अथवा फतेहअली चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। करियप्पा चौराहा की तरफ से छप्पन चौराहा, सूर्या खेल परिसर की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालकुर्ती तिराहा, सुभानीखेड़ा चौराहा अथवा नेहरू चौराहा, अब्दुल हमीद चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। बाल्मीकी चौक चौराहा की तरफ से अटल रोड तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सदर ओवरब्रिज अथवा नेहरू चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

सुबह सात बजे से तीन बजे तक

आर्मी डे परेड कार्यक्रम के दौरान 11,13 व 15 को सुबह सात बजे से तीन बजे तक तोपखाना बाजार से रेसकोर्स रोड की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा। नीलमथा की तरफ से 11 जीआरसी गेट की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नीलमथा गेट से स्वींमिंग पूल के पीछे तिराहे से एएमसी हाउस गेट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे। जीआरसी गेट की तरफ आने वाला सामान्य यातायात स्वींमिंग पूल के पीछे तिराहे से होकर नीलमथा अथवा एएमसी हाउस गेट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे तथा स्वींमिंग पूल के पीछे तिराहे से 11 जीआरसी गेट की तरफ यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

सुबह समय 0900 बजे से 1030 बजे तक

कार्यक्रम के दौरान 11,13 व 15 को लालबत्ती चौराहा से अब्दुल हमीद चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से बांये कटाई पुल, अर्जुनगंज बाजार अथवा लालबत्ती चौराहा से दाहिने सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। करियप्पा चौराहा से नेहरू चौराहा, अब्दुल हमीद चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात करियप्पा चौराहा से बांये अटल रोड तिराहा, बाल्मीकी चौक चौराहा से अब्दुल हमीद चौराहा अथवा छप्पन चौराहा, कुॅवर जगदीश चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

9.45 बजे से 10.15 बजे तक

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान 11,13 व 15 को अब्दुल हमीद चौराहा से करियप्पा चौराहा तक एवं अटल रोड तिराहा से अब्दुल हमीद चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...