back to top

पीड़िता के परिवार को दी गई कड़ी सुरक्षा, भाई को मिले दो सुरक्षाकर्मी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और मौत के मामले में पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन ने कड़ी कर दी है। पीड़िता के भाई के साथ दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सोमवार को बताया कि पीड़ित परिवार के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पीड़िता के परिवार को भी सुरक्षा दी गई है। हाथरस पुलिस के अनुसार जिले के चंदप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के घर के बाहर डेढ़ सेक्शन पीएसी (करीब 12 से 15 जवान) चौबीस घंटे स्थाई रूप से तैनात कर दी गई है। पीड़िता के भाई की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए है और यह निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा गांव में किसी प्रकार का तनाव व्याप्त न हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें पुलिस के 15 जवान, तीन एसएचओ (थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी) तथा एक डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) रैंक का अधिकारी लगातार चौबीस घंटे गांव में तैनात है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवार की महिलाओं की सुरक्षा के वास्ते घर के आसपास दो महिला सब इंस्पेक्टर और छह महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चौबीस घंटे दो पालियों में लगाई गई है। इसके अलावा दिन के समय लोगों की आवाजाही बढऩे पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाता है।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया गया था। वारदात के दौरान गला दबाए जाने से उसकी जीभ भी कट गई थी। लड़की को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...