back to top

शराब पीने से तीन की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण इलाके बंथरा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है लेकिन शराब जहरीली थी या नहीं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगी। पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि बंथरा के रसूलपुर गांव निवासी सुंदरलाल(35), अच्छे (3)(तथा लतीफ नगर निवासी राजकुमार(32) ने गुरुवार देर शाम देशी शराब खरीद कर पी थी।

इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी शराब पी थी। वर्मा ने बताया कि देर रात इन पांचों की तबियत खराब हो गई और इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुंदरलाल, अच्छे तथा राजकुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य में से एक को गंभीर हालत होने पर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने जो शराब पी थी वह जहरीली थी या इनकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इन लोगों ने जिस व्यक्ति से शराब खरीदी थी, वह फरार है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...