back to top

सच और झूठ के इर्द-गिर्द घूमता है नाटक बिखरे बिम्ब

एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में नाटक का मंचन
लखनऊ। विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में संभव सेवा समिति लखनऊ द्वारा प्रस्तुत नाटक बिखरे बिम्ब का मंचन एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में किया गया। नाटक की परिकल्पना व निर्देशन विपिन कुमार ने किया।
नाटक बिखरे बिम्ब मंजुला नायक नामक स्त्री, उसकी विकलांग बहन और उसके पति की कहानी है, कत्रड़ लेखिका मंजुला नायक, कन्नड़ भाषा में ही अपना लेखन कार्य करती है, किंतु मात्र एक उपन्यास अंग्रेजी भाषा में लिखकर सारे लेखन जगत को चौका देती है, मंजुला के इस उपन्यास की चचार्एं विश्व स्तर पर हो रही है इस उपन्यास के जरिए उसे आर्थिक लाभ भी बहुत ज्यादा हो रहा है, लेखन जगत में मंजुला को बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त हुआ है, यह उपन्यास लिखना कैसे संभव हो पाया आदि बातों पर चर्चा करने के लिए एक टी वी चैनल के स्टूडियो में मंजुला नायक को आमंत्रित किया गया हैं वो लेखन के विषय में इंटरव्यू में बताती हैं कि इस उपन्यास का विचार उनको कब कहां कैसे आया इसकी क्या ऐसी खूबियां है किस वजह से यह उपन्यास विश्वस्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वरिष्ठ लेखकों का उनके प्रति क्या व्यवहार हैं आदि आदि, अपना इंटरव्यू खत्म करने के पश्चात अचानक उनका अंतर्मन (बिम्ब) उनके सम्मुख प्रकट होता है और उनकी कही हुई तमाम बातों की सच्चाई जानने के लिए विचार विमर्श के लिए विवश करता है, इस उपन्यास के लेखन में क्या सच्चाई है क्या झूठ है सच सामने लाने का निरंतर प्रयास करता है बिम्ब मंजुला को इतना ज्यादा उत्तेजित कर देता है कि वह स्वयं इस बात को स्वीकार करती है कि जो उपन्यास विश्व स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है वह उसने नहीं, बल्कि उसकी छोटी बहन मालिनी ने लिखा है जो कि अब इस दुनिया में नहीं है मंजुला अपनी छोटी बहन की महान कृति को चुराकर अपने नाम से प्रकाशित करवाने के पीछे की तमाम वजहों को एक-एक कर पेश करती रहती है। नाटक में अहम भूमिका शीलू मलिक, सचिन सिंह और चारु शुक्ला ने किया।

RELATED ARTICLES

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

शुरुआती कारोबार में बाजार कमजोर, सेंसेक्स 45.17 अंक और निफ्टी 6.40 अंक फिसला

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...