back to top

खिलाड़ियों की जीत से देश का बढ़ा मनोबल

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पैरालम्पिक दल को अपने आवास पर किया सम्मानित

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पैरालम्पिक दल को अपने आवास पर गुरूवार को सुबह के नाश्ते पर बुलाकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला एक स्टोल भेंट किया। भारतीय पैरा एथलीट पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य समेत 19 पदक जीतकर तोक्यो से लौटे जो अब तक खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। सभी पदक विजेताओं ने अपने हस्ताक्षर वाला सफेद स्टोल प्रधानमंत्री को भेंट किया जो उन्होंने गले में पहन रखा था। कई खिलाड़ियों ने उन्हें अपने वह खेल उपकरण हस्ताक्षर के साथ उपहार में दिये जिनसे खेलकर उन्होंने पदक जीते थे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों और कोचों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इन खेल उपकरणों की नीलामी की जायेगी। उन्होंने कहा कि पैरालम्पियनों की उपलब्धियों से देश के खेल समुदाय का मनोबल बढा है और उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है।

 

पैरा एथलीटों को पदक जीतने के बाद सबसे पहले फोन पर बधाई देने वाले मोदी बैडमिंटन खिलाड़ियों रजत पदक विजेता नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास यथिराज, स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर और युवा पलक कोहली से बात करते दिखे। पैरालम्पिक में पहली बार शामिल किये गए बैडमिंटन में भारतीयों ने चार पदक जीते जिनमें दो स्वर्ण भी थे। मोदी ने भारतीय दल के हार नहीं मानने के जज्बे और इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि अपने जीवन में विषमताओं से जूझने वाले खिलाड़ियों की यह उपलब्धि बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने पदक जीतने में नाकाम रहे खिलाड़ियों का भी मनोबल बढते हुए कहा कि जीत या हार से विचलित हुए बिना आगे बढते रहना है।

 

 

निशानेबाज अवनि लेखरा और सिंहराज अडाना भी प्रधानमंत्री से बात करते दिखे। दोनों ने दो दो पदक जीते हैं। एक हादसे के बाद कमर के नीचे के हिस्से के लकवाग्रस्त होने के बावजूद लेखरा ने पैरालम्पिक में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वहीं बचपन में पोलियो के शिकार 39 वर्ष के अडाना ने एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुभवी भालाफेंक खिलाड़ी देंवेंद्र झाझडिया और ऊंची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु से भी बात की। दोनों ने रजत पदक जीता। टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल और तीरंदाज हरविंदर सिंह भी तस्वीरों में नजर आये। पटेल ने रजत और सिंह ने कांस्य पदक जीता है। पैरा एथलीटों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके साथ एक टेबल पर बैठना ही बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व खेल मंत्री और मौजूदा विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...