back to top

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की थी हत्या

गोसाईगंज-अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने बीते सात सितम्बर को धान के खेत में मिली लडकी के शव की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सदर रामकृष्ण चतुवेर्दी ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि चार सितम्बर को ग्राम अदमापुर निवासिनी रुमा खाना बनाने के लिए खेत से लकड़ी लेने गयी थी। जो अचानक गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही मिला।

पांच सितम्बर को परिजनों की तहरीर पर थाना महराजगंज ने गुमशुदगी दर्जकर उसकी खोज में पुलिस टीम को लगा दिया था। पुलिस जब तक उसकी कुछ सुराग लगा पाती कि सात सितम्बर को धान के खेत में एक लडकी का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान रुमा के रूप में किया।पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।पीएम रिपोर्ट में लडकी की मौत कारण एंटीमार्टम इन्जरी व गला दबाने से पाया गया। जिस पर पुलिस ने मु0स0स0294/21धारा302,201 आइपीएस के तहत केस दर्जकर हत्यारे की तलाश में जुट गयी थी। हत्यारे की तलाश में महराजगंज पुलिस के साथ स्वाटटीम को भी लगाया गया था। विवेचना के दौरान अदमापुर गाँव के ही एक युवक की भूमिका सामने आई और पुलिस व स्वाटटीम उसकी तलाश में जुट गयी। रविवार को सुबह आठ बजे पूलिस व स्वाटटीम ने युवक को फैजाबाद अकबरपुर रोड पर स्थित समंथा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गये युवक की पहचान बालगोपाल यादव उर्फ़ विनोदकुमार यादव उर्फ़ बल्लू पुत्र हनुमान प्रसाद यादव निवासी अदमापुर थाना महराजगंज अयोध्या के रूप में हुई। सीओ सदर ने बताया कि पूंछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ सम्बन्ध था। अचानक मृतका द्वारा शादी का दबाव बनाने जाने पर सामाजिक भय के कारण उसके सर पर डंडे से वार किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए लडकी के शरीर पर चाकू से निशान भी बना दिया और शव को गन्ने की खेत में फेककर चला गया। भोर में आरोपी पुन: गन्ने की खेत में गया और लडकी का शव निकाल कर बगल में धान के खेत में फेक दिया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...