back to top

विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ, कानून व्यवस्था को लेकर समूचे विपक्ष ने जमकर काटा हंगामा

विशेष संवाददाता
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हुए मॉनसून सत्र के पहले दिन सपाइयों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कई बार विपक्षियों से सीट पर जाने का आग्रह किया गया, परन्तु विपक्ष के न मानने पर शोक प्रस्ताव पेश कर विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सपा, बसपा, कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोषी करार दे रहे थे। विपक्षी सदस्यों ने वेल में जाकर जमकर नारेबाजी की और गृहमंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस के विधायक आक्रमक दिखाई दिए। सदन की कार्यवाही जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने चलने के निर्देश दिए वैसे ही समूचा विपक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगा। नारेबाजी करते करते सदस्य सीधे वेल में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कई बार सदस्यों से सीट पर जाने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। इसके बाद विधानसभा शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इस दौरान सपा विधायकों ने विधान भवन परिसर में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेता सुबह नौ बजे से ही विधान भवन के परिसर में धरने पर बैठ गए और विधान परिषद की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर यहां भी हंगामा किया। पहले सदन को आधे घंटे के लिए, फिर कल तक के लिए स्थगित कर दिया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...