back to top

ठाणे: आनलाइन शेयर कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति से 3.96 करोड़ रुपये ठगे

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति से आनलाइन शेयर कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग 3.96 करोड़ रुपये ठग लिए गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक निजी कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्यरत पीड़ित ने यह रकम मई से अक्टूबर के बीच गंवाई थी। पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि तीन लोगों ने उससे संपर्क किया था जिनमें सुरक्षा नाम की एक महिला और शंकर रामरखियानई का पुरुष शामिल है जो एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था और खुद के एक प्रतिभूति (सिक्योरिटीज) कंपनी से जुड़ा होने का दावा करता था।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उसे शेयरों और विभिन्न इक्विटी बाजार लेनदेन में निवेश करने के लिए लुभाया और अच्छा लाभ दिलाने का वादा किया। आरोपियों के आश्वासनों पर भरोसा करते हुए व्यक्ति ने लगभग 3.96 करोड़ रुपये कई बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिए। एक अधिकारी ने बताया, आरोपियों ने शेयर कारोबार से जुड़े लिंक और सुनियोजित योजनाओं के माध्यम से कारोबार के वैध या असली होने का दिखावा किया। जैसे ही व्यक्ति ने पैसे हस्तांतरित किए, उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। हम सभी डिजिटल और वित्तीय लेनदेन संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को ठाणे शहर के साइबर पुलिस थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...