back to top

चाय वाले ने की देश की जनता से वादाखिलाफी: अखिलेश यादव

कौशाम्बी (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए गुरूवार को कहा कि चाय वाले ने देश की जनता से वादाखिलाफी की है। अखिलेश ने महागठबंधन के कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी इन्द्रजीत सरोज और प्रतापगढ़ से प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा, चाय वाले ने देश की जनता से वादाखिलाफी की है।

सपा अध्यक्ष ने कहा…

सपा अध्यक्ष ने कहा, उनकी (मोदी की) पोल खुल गई है। चाय वाले अबकी बार चौकीदार बनकर आए हैं। जो किसी लायक नहीं हैं, वे भी चौकीदार के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदार के साथ उत्तर प्रदेश में ठोको नीति चलाने वाले को भी बाहर करना है। ठोको नीति के कारण ही पुलिस के लोग अपमानित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, चौकीदार, ठोकीदार का इस चुनाव में पता नहीं चला तो धमकीदार का पता कहां चलेगा? अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में कोई राजा नहीं होता। जनता ही राजा होती है। इस समय गठबंधन की लहर है। जनता जिसको चाहेगी, उसे राजा बनाएगी और जिसके खिलाफ हुई, उसकी कुर्सी छीन लेगी।

भाजपा के लोग छल और धोखे से

उन्होंने कहा, भाजपा के लोग छल और धोखे से हमें पीछे करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जातिगणना के आधार पर सबको आनुपातिक भागीदारी मिले, तभी सामाजिक हक और सम्मान स्थापित होगा। अखिलेश ने कहा कि साइकिल का एक बटन दबाने से चौकीदार, ठोकीदार और धमकीदार तीनों चले जाएंगे। इतिहास में कम ही ऐसे अवसर मिलते हैं जब सबक सिखाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जनता का जोश बता रहा है कि इस बार परिवर्तन होने जा रहा है और असली वोट असली जगह आ गया है। कोई नहीं सोच रहा था कि यह गठबंधन हो जाएगा। यह गठबंधन किसानों, नौजवानों, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आम जनता के हित में बना जमीनी गठबंधन है। इस गठबंधन से ही सामाजिक न्याय मिलेगा।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...