back to top

TCS की प्रोजेक्ट मैनेजर ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी

मध्यप्रदेश के इंदौर में अवसाद से जूझ रही 38 वर्षीय आईटी पेशेवर ने सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की एक नामी कंपनी में बतौर प्रबंधक काम करने वाली सुरभि जैन (38) ने एक बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

सिंह ने बताया कि सुरभि अपने दफ्तर से सीधे बहुमंजिला इमारत में पहुंचीं और लिफ्ट से 10वीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आईटी पेशेवर इस इमारत से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित अनूप नगर में अपने पिता के साथ रहती थी।

सिंह ने कहा, सुरभि के पिता ने हमें बताया कि 2015 में विवाह के साल भर के भीतर ही उनकी बेटी का तलाक हो गया था और इसके बाद से वह अवसाद से जूझ रही थी।” उन्होंने बताया कि आत्महत्या से पहले सुरभि ने हालांकि कोई पत्र नहीं छोड़ा है, लेकिन अपने मोबाइल में पिता के नाम एक संक्षिप्त संदेश छोड़कर उनसे माफी जरूर मांगी है।

सिंह ने कहा, सुरभि पिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थी और उनसे अपने जीवन की सारी बातें साझा करती थीं। सुरभि ने मोबाइल में छोड़े अपने आखिरी संदेश में तुतलाती जुबान में लिखा-प्याले-प्याले (प्यारे-प्यारे) पिताजी, आई एम सॉरी।” थाना प्रभारी ने बताया कि आईटी पेशेवर के आत्महत्या करने की घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में क्यों आया विनाशकारी जलप्रलय, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताई असली वजह

बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के खिसकने से ल्हेंडे नदी में आया मलबा; नेपाल में 157 शव बरामद, तिब्बत में भी भारी...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...