back to top

लॉकडाउन के दौरान आस-पास के जानवरों का भी रखें ध्यान : शाहरुख खान

मुंबई। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान दिल के भी राजा हैं और ये बात वे वक्त-वक्त पर साबित करते रहे हैं। शाहरुख खान आज इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सेलेब्रिटीज में शामिल हैं जिनके चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं। शाहरुख खान की दरियादली यूं तो समय-समय पर देखने को मिलती ही रहती है।

जब देशभर में लॉकडाउन की वजह से कई गरीब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो शाहरुख मदद के लिए आगे आए। अब एक्टर ने हाल ही में लोगों से स्ट्रे एनिमल्स का ध्यान रखने की दरखास्त की है। लॉकडाउन की मार सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि सड़क पर रहने वाले जानवरों को भी झेलनी पड़ रही है। गाय, कुत्ते और अन्य जानवर भी भूखे रह जा रहे हैं। मगर वे अपनी व्यथा इंसानों की तरह बयां नहीं कर सकते। ऐसे में शाहरुख खान ने प्रशंसकों से अपील की है कि इनके तरफ भी लोगों का ध्यान जाए।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- जैसा कि आप जानते हैं कि दुनिया कोविड-19 का सामना कर रही है। हमें उन लोगों का भी ध्यान रखना है जिनकी आवाज नहीं है।  इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपके आस पास के सड़क पर रहने वाले जानवर भूखे ना रहें। उनके प्रति आप दया की भावना रखें।

बता दें कि सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर ने भी लोगों से यही अपील की। बता दें कि शाहरुख खान कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक तो कर ही रहे हैं साथ ही वे अपनी तरफ से जरूरतमंदों की भी काफी मदद कर रहे हैं। इसके अलावा खबरों की मानें तो शाहरुख खान एक बड़े वर्चुअल इवेंट का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...