back to top

T20 World Cup : आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम बांध सकती है आस्ट्रेलिया का बोरिया बिस्तर

ग्रोस आइलेट। आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के अपने आखिरी मैच में सोमवार को आस्ट्रेलिया को हराकर अंतिम चार में प्रवेश के इरादे से उतरेगी जबकि अफगानिस्तान से अप्रत्याशित हार के बाद आस्ट्रेलिया के लिये यह करो या मरो का मुकाबला है। भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष रहकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान से शनिवार की रात को हारी 2021 की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम को हारने पर बाहर होना पड़ सकता है।

अफगानिस्तान से हारने के बाद अब आस्ट्रेलिया को जीतने के साथ यह दुआ भी करनी होगी कि राशिद खान की टीम सोमवार की रात बांग्लादेश से मुकाबला हार जाये। आईसीसी टूर्नामेंटों में अक्सर आस्ट्रेलिया से हारने वाली भारतीय टीम अपने दमदार प्रतिद्वंद्वी को टूर्नामेंट से जल्दी बाहर करने की फिराक में होगी। भारत ने सुपर आठ में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने रन बनाये जबकि शिवम दुबे ने भी अहम पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

तीसरे नंबर पर उतरे ऋषभ पंत रिवर्स हिट लगाने के चक्कर में अक्सर विकेट गंवा रहे हैं और उन्हें इस कमी से पार पाना होगा। इस टूर्नामेंट में भारत के लिये सबसे सकारात्मक बात हार्दिक पंड्या का हरफनमौला प्रदर्शन रही है जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के जौहर दिखाये हैं। कुलदीप यादव की फिरकी भी कैरेबियाई पिचों पर असरदार साबित हो रही है। तीन सुपर आठ मैच एक एक दिन के अंतर पर खेलने की दशा में टीम प्रबंधन खिलाडÞियों को रोटेट कर सकता था लेकिन इसकी संभावना नहीं दिख रही।

शनिवार की रात यहां पहुंची भारतीय टीम ने अभ्यास नहीं किया। डेरेन सैमी स्टेडियम पर यह दूसरा दिन का मैच होगा। दिन रात के मैचों में बड़े स्कोर बने हैं लेकिन पिछले मैच में इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 164 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी। आस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के फ्लॉप शो के बाद काफी सुधार करना होगा। आस्ट्रेलिया की फील्डिंग में लचर प्रदर्शन भी हैरान करने वाला था। यह देखना रोचक होगा कि कोहली लेग स्पिनर एडम जम्पा का सामना कैसे करते हैं जो कई मौकों पर उनका विकेट ले चुके हैं।

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ज्षभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

मैच का समय : रात आठ बजे से।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...