back to top

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार, आज लेंगी शपथ

मुंबई। राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वे दिवंगत पति और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के स्थान पर राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। सुनेत्रा पवार शनिवार तड़के अपने बेटे पार्थ पवार के साथ मुंबई पहुंचीं और दक्षिण मुंबई स्थित देवगिरी, अपने दिवंगत पति के सरकारी आवास पर रुकीं।

62 वर्षीय सुनेत्रा पवार फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा या विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं। इसके बावजूद शनिवार दोपहर मुंबई में होने वाली एनसीपी की विधायक दल की बैठक में उन्हें पार्टी का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद वे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

अजित पवार की बुधवार को हुए विमान हादसे में मृत्यु के बाद एनसीपी और शरद पवार गुट के विलय की अटकलें तेज थीं। हालांकि एनसीपी (एसपी) और शरद पवार परिवार के सूत्रों ने कहा कि वे सुनेत्रा पवार के महायुति सरकार में शामिल होने के फैसले से अनजान थे।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा-नेतृत्व वाली महायुति, दिवंगत अजित पवार के परिवार और एनसीपी के किसी भी फैसले का समर्थन करेगी।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक सुनेत्रा पवार सक्रिय राजनीति से दूर रहीं। उन्होंने 2024 में बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें अपनी ननद और एनसीपी(एसपी) सांसद सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...