back to top

गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में सिक्खों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर आज शाम विशेष दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन हजूरी रागी भाई करनैल सिंह जी ने शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया। पश्चात हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह ने श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पंजाब के गोइंदवाल नगर जिला तरनतारन मे 1563 को पिता गुरु रामदास जी और माता भानी जी के घर हुआ। गुरु अर्जन देव जी की जिंदगी, आदर्श और योग्यता को देखते हुए गुरु रामदास जी ने उन्हें गुरता गद्दी की बख्शीश की। गुरु अर्जुन देव जी ने अपने जीवन में मानवता के भले के लिए अनेक कार्य किए और हमेशा ही सबको भले के कार्य करने का उपदेश दिया है उन्होंने पहले 4 गुरुओं की और भक्तों की वाणी को एक जगह एकत्र करके आदि बीड़ की संपादना की। गुरु अर्जुन देव जी का जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शक है जो हमें जिंदगी जीने का तरीका सिखाता है, कि मुसीबत के समय हमें एक दूसरे का सहारा बनना चाहिए, गुरबाणी ज्ञान को ही हमारी सबसे बड़ी अमीरी बताया है हम सबको गुरबाणी के साथ जुड़ना चाहिए और गुरु उपदेश को अपने जीवन में कमाना चाहिए।

मानसरोवर गुरुद्वारे शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल


लखनऊ। श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर गुरु तेग बहादर नगर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ में बहुत ही श्रद्धा से मनाया गया। गुरु अर्जन देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा ने बताया कि दीवान की आरंभता अमृत वेले से नितनेम के पाठ , सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ हुई एवं हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह ने आशा दीवार के कीर्तन किये, और हैड ग्रंथि ज्ञानी परमजीत सिंह संगत को गुरु अर्जन देव जी महाराज के इतिहास के बारे में बताया। और हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह जी ने शब्द कीर्तन किया। वही सम्पूरन सिंह बग्गा जी ने यह भी बताया की हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह जी शब्द कीर्तन करते हुए शाम के दीवान की समाप्ति रात्री 9 बजे करेंगे। अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा एवं महासचिव चरणजीत सिंह एवं सचिव गगनदीप सिंह बग्गा एवं कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह (पम्मी),परमजीत चन्दर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर बग्गा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इकबाल सिंह ने संगतो को गुरु अर्जन देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरु महाराज को नमन किया। शाम के दीवान की समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर अटूट वितरित किया जायेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जन देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया।

RELATED ARTICLES

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...

वरलक्ष्मी व्रत आज, विधि-विधान से होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हर साल सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है।...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...