back to top

छह साल की बच्ची की कुत्ते के काटने के एक महीने बाद हुई मौत,डॉक्टर बोले- सभी टीके लगे थे

ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे में छह साल की बच्ची की आवारा कुत्ते के काटने के एक महीने से अधिक समय बाद मौत हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने कहा कि बच्ची का समय पर इलाज किया गया, जिसमें रेबीज रोधी टीके भी शामिल थे। उसका जन्मदिन भी मनाया गया लेकिन फिर अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। अधिकारी ने बताया कि निशा शिंदे 17 नवंबर को दिवा इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक आवारा कुत्ते ने बच्ची के कंधे और गाल पर काट लिया। बच्ची को पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया और फिर उसे कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) द्वारा संचालित शास्त्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्ची की मां सुषमा शिंदे के अनुसार, इस मामले में निशा के लिए रेबीज रोधी मानक प्रक्रिया का पालन किया गया था। उन्होंने कहा, बच्ची को सभी अनिवार्य टीके समय पर दिए गए थे। निशा की मां ने बताया कि शुरूआती उपचार के बाद उसकी हालत पहले से बेहतर दिख रही थी और तीन दिसंबर को उसका जन्मदिन भी मनाया गया। लेकिन 16 दिसंबर को, रेबीज रोधी टीके की अंतिम खुराक लेने के एक दिन बाद उसे तेज बुखार और सिरदर्द हुआ। उसके व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिला, जैसे बिस्तर से सिर ठोकना और आसपास के लोगों को खुरचना। अगले दिन उसे फिर से केडीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। केडीएमसी की चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपा शुक्ला ने कहा कि बच्ची के इलाज के दौरान निर्धारित चिकित्सीय प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया था।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...