back to top

टेक्सास: बंदूकधारी व्यक्ति ने लोगों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 5 की मौत

ह्यूस्टन: अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना ओडेसा और उसके पास के मिडलैंड इलाके की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावर का पीछा किया और सिनर्जी थिएटर के पास उसे ढेर कर दिया। पुलिस ने हमलावर की पहचान तथा उसके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गोलीबारी की यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम तीन बजे की है। स्थानीय मीडिया ने ओडेसा पुलिस विभाग के प्रमुख माइकल गेरके के हवाले से बताया कि हमलावर की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी और जब यातायात पुलिस के अधिकारियों ने उसे रोका तो उसने अधिकारी पर गोलियां चलाई और इसके बाद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि हमलावर अपनी कार छोड़ कर भाग गया और उसने अमेरिकी डाक सेवा के एक वाहन पर कब्जा कर लिया और उसी पर से गोलियां चलाता रहा। गेरके ने बताया कि इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए और 21 लोग घायल हो गए। शुरूआत में माना जा रहा था कि गोलीबारी की घटना में दो लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा था कि दोनों हमलावर दो अलग अलग वाहनों, एक सुनहरेासफेद रंग की टोयोटा कार में और दूसरा अमेरिकी डाक सेवा की चोरी गई वैन में घूम रहे हैं।

 

मिडलैंड पुलिस विभाग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, इस वक्त कोई सक्रिय हमलावर नहीं है। सभी एजेंसियां संभावित संदिग्धों के बारे में पता लगा रही हैं। गोलीबारी के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सड़कों से हट जाने और बेहद सावधानी बरतने की अपील की। इसबीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने उन्हें घटना की जानकारी दी है। ट्रंप ने ट्वीट किया, एफबीआई और कानून लागू करने वाली एजेंसियां पूरी तरह लगी हुईं हैं। वहीं टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने इस घटना को मूर्खतापूर्ण और कायराना बताया। एबोट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, टेक्सास राज्य और सार्वजनिक सुरक्षा विभाग आवश्यकता के अनुसार संसाधन मुहैया कराने और इस जघन्य हमले में न्याय के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं पहले कार्यवाही करने वाले को शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने दबाव में भी तेजी से और सराहनीय कार्वाई की, और मैं टेक्सास के सभी निवासियों को याद दिलाना चाहता हूं कि हम लोन स्टार स्टेट को नफरत और हिंसा का शिकार नहीं बनने देंगे। इस आपदा से निपटने के लिए हम एकजुट होंगे, जैसा कि टेक्सास के निवासी हमेशा करते हैं। गौरतलब है कि टेक्सास राज्य को लोन स्टार स्टेट उपनाम से भी जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...