back to top

राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत अनेक नेता गिरफ्तार

लखनऊ। राजस्थान में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच जारी गतिरोध के खिलाफ सोमवार को उत्तर प्रदेश के राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि राजस्थान में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या किए के खिलाफ राजभवन पर धरना देने पहुंचे लल्लू और राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया समेत करीब 150 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू, राज्यसभा सदस्य पुनिया और उनके साथियों ने राजभवन के मुख्य द्वार के सामने पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू किया, पुलिस ने उन्हें फौरन वहां से हटाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी लोगों को इको गार्डन ले जाया गया है।

लल्लू ने फोन पर भाषा से कहा कि जब देश महामारी के संकट से जूझ रहा है, ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा उससे निपटने के प्रभावी उपाय करने के बजाए चुनी हुई सरकारों को गिराने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा ने गोवा में राजभवन का दुरुपयोग कर सबसे ज्यादा सीटें होने के बावजूद कांग्रेस की सरकार नहीं बनने दी।

इसके अलावा उसने कर्नाटक, बिहार, और मध्य प्रदेश की सरकारों को गिरा कर सत्ता पर कब्जा कर लिया और पंजाब तथा महाराष्ट्र में भी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। वही हरकत अब राजस्थान में भी की जा रही है। इन सभी मामलों में संबंधित राज्यों के राजभवनों की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के इन राजनीतिक कुचक्रों और लोकतंत्र की हत्या की साजिशों के खिलाफ लड़ेगी। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता पुनिया ने कहा कि भाजपा राजनीतिक लुटेरे की तरह काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए यह मायने नहीं रखता कि जनता ने किसे चुना है।

पुनिया ने कहा कि भाजपा सोचती है कि चुनाव में भले ही जनता ने उसे ना चुना हो, लेकिन वह अपनी अकूत संपत्ति के बल पर विधायकों को खरीद कर जनादेश को पैरों तले रौंदते हुए सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक और मध्य प्रदेश में चुनी हुई सरकारें गिराने के बाद अब राजस्थान में भी यही कोशिश कर रही है।

पुनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार की कैबिनेट ने विधानसभा का सत्र बुलाने का प्रस्ताव पारित कर उसे राज्यपाल कलराज मिश्र के पास भेजा था, मगर भाजपा के इशारे पर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया है। इसके पीछे मंशा यह भी है कि राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने वाले सचिन पायलट की विधानसभा सदस्यता बचाई जा सके।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राजस्थान में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर सरकार और राजभवन के बीच जारी गतिरोध के विरोध में अपने कार्यकर्ताओं से पूरे देश में राज भवनों के सामने प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...