back to top

सैन्य बलों के लिए मददगार साबित हो सकता है सिक्योरिटी सर्विलांस सिस्टम

लखनऊ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- रुड़की के सहयोग से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) का सेक्युरीटी सर्वेलांस सिस्टम सैन्य बलों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

आईआईटी रुड़की में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो कमल जैन ने गुरुवार को बताया, इस संबंध में रक्षा उत्पादन के विभिन्न क्षेत्रों और बीईएल की साझेदार अन्य एजेंसियों से बहुत उत्साहवर्द्धक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा, हमारे हाल के महत्वपूर्ण शोध ने हमारे विशेषज्ञों को असरदार बुनियादी सुरक्षा निगरानी व्यवस्था की गहन जानकारी प्रदर्शित करने में सक्षम बनाया है।

बीईएल के सहयोग से इसका परिचालन शुरू होगा, व्यावसायिक सक्षमता में सुधार और लागत में भी कमी आएगी। जैन ने कहा, सेक्युरीटी सर्वेलांस सिस्टम के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे जिसमें किसी स्थान पर निगरानी, सुरक्षा, सैन्य गुप्त सूचना (सीमा की चौकसी), संदिग्ध गतिविधि का पता लगाना आदि शामिल है।

इसके अलावा उपग्रह से प्राप्त तस्वीरोंावीडियो के मामले में नौवहन, लोगों की गुप्त सूचना एकत्र करना, सार्वजनिक और निजी अपराध की रोकथाम, गोपनीयता के उल्लंघन पर नजर रखना, किसी कार्य प्रक्रिया का संरक्षण, वायरलेस सेक्युरीटी ट्रैकिंग आदि में भी यह उपकरण कारगर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि आईपी कैमरे की मदद से हम तस्वीरों विडियो में किसी इंसान के निर्देशांक (कॉर्डिनेट) एकत्र कर डेटाबेस में भेज सकते हैं। इससे किसी इंसान के निर्देशांक की मदद से उसकी असामान्य गतिविधि पर नजर रखना और उसके रेड जोन में जाने की चेतावनी देना आसान होगा।

इसके अलावा संदिग्ध व्यक्ति जब भी परिसर में कदम रखेगा उसकी गतिविधि पर निगरानी बनी रहेगी। यह निगरानी प्रणाली उच्च स्तरीय सतर्कता सुरक्षा क्षेत्र जैसे कि रक्षा सेवाओं, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में विशिष्ट उच्च अधिकारियों को उच्च सुरक्षा, हवाई अड्डों आदि की सुरक्षा के लिए एक अभूतपूर्व साधन होगा।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...