back to top

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाडर से टकराई स्कार्पियो, 4 डाक्टरों समेत पांच की मौत

कन्नौज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े चार चिकित्सकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि घटना देर रात करीब तीन बजे हुई जब स्कॉर्पियो कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वह डिवाइडर से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा, डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी, जिसके बाद एक ट्रक उससे टकरा गया। चार चिकित्सकों और एक लैब तकनीशियन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्नातकोत्तर का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तिर्वा में भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मृतकों की पहचान आगरा के निवासी डॉ. अनिरुद्ध वर्मा (29), भदोही के संतोष कुमार मौर्य (46), कन्नौज के डॉ. अरुण कुमार (34), बरेली के निवासी डॉ. नरदेव (35) और प्रयोगशाला तकनीशियन राकेश कुमार (38) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चिकित्सक और तकनीशियन लखनऊ में एक शादी में शामिल होने के बाद सैफई लौट रहे थे। तिर्वा की क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए मुरादाबाद के निवासी जयवीर सिंह (39) को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...