back to top

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लग चुकी थीं। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर शंभू’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। भोलेनाथ का श्रृंगार फल-फूल, बेलपत्र, धतूरा और विविध पुष्पों से किया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, गंगाजल और फूल अर्पित कर बाबा से मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मांगा।
मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। देर रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। महंत रामूपूरी के अनुसार, अधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रात में ही खोल दिए गए। भोर चार बजे महाआरती की गई। आरती के दौरान दर्शन रोक दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमल पुष्प, दूध, दही, शहद और गंगाजल से जलाभिषेक किया।
स्थानीय मान्यता है कि बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को किया गया जलाभिषेक सभी मनोकामनाएं पूरी करता है। मंदिर परिसर में विशाल मेला लगा। मेले में महिलाओं और बच्चों ने घरेलू सामान खरीदा। ग्रामीण क्षेत्र से आए विक्रेताओं ने चकला, बेलन, कढ़ाई, डलिया जैसे सामान बेचे। सावन विशेष हरी चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। हालांकि कुछ व्यवस्थागत समस्याएं भी देखी गईं। परिसर में कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। शौचालयों की साफ-सफाई की कमी से महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। फ्लाईओवर के नीचे और सड़क पर स्टॉल की अनियंत्रित स्थापना से भी यातायात प्रभावित रहा।

RELATED ARTICLES

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...

वरलक्ष्मी व्रत आज, विधि-विधान से होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हर साल सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है।...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...