back to top

वीरांगना की शूटिंग कर रही सारा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने कम ही समय में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। वो शनिवार को असम पहुंची हैं। यहां एक्ट्रेस एक महिला कमांडो बटालियन वीरांगना पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आई हैं। असम के उत्तर में गुवाहाटी में मंदकाटा कमांडो बटालियन से उनकी कुछ तसवीरें सामने आई हैं जिसमें वो शूटिंग करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज द्वारा कुछ तसवीरें शेयर की गई हैं जिसमें वो महिला कमांडो के साथ कैमरे के सामने नजर आ रही हैं। इन तसवीरों में उनकी जज्बा देखने लायक है। वो वर्दी में महिला कमांडो के साथ दिख रही हैं। उन्हें बटालियन के अधिकारियों से बातचीत करते भी देखा गया।

बता दें कि असम की वीरांगना कमांडो फोर्स देश की एक सबसे कुशल और साहसी महिला कमांडो फोर्स में से हैं। वीरांगना, असम में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से निपटने के लिए भारत की पहली महिला कमांडो यूनिट है। रविवार को सारा अली खान ने गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर विश्व प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर का भी दौरा किया। यहां से भी उनकी तसवीरें सामने आई है जिसमें वो व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं और उनके माथे पर तिलक भी है। बता दें कि सारा हमेशा अपनी तस्वीरों और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भी काफी इजाफा हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनके 29.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर वर्कआउट करती हैं।

अक्सर उनकी और उनके भाई इब्राहिम खान की वर्कआउट करते हुए तसवीर वायरल हो जाती है। गौरतलब है कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। उनकी आनेवाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म अतरंगी रे के अलावा एक्ट्रेस डायरेक्टर आदित्य धर के निर्दशन में बन रही फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस आनंद एल राय के प्रॉडक्शन हाउस की अगली फिल्म नखरेवाली में लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...