back to top

माधुरी के गाने पर थिरकीं सारा अली खान, देखें वीडियो

मुंबई। भले ही सारा अली खान को इंडस्ट्री में आए हुए अभी महज एक साल ही हुआ है मगर उनके चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है। सिर्फ सारा की एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनका अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है।

इन दिनों सारा के कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं, जिसमें सारा डांस करती नजर आ रही हैं। सारा माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने एक दो तीन पर झूम कर नाचती नजर आ रही हैं। फैंस को भी सारा का डांस काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में सारा अली खान व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं और माधुरी के पॉपुलर ट्रैक एक दो तीन पर डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक हालिया अवॉर्ड फंक्शन का है।

इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने पॉपुलर सॉन्ग आंख मारे पर डांस कर रही हैं। हूटिंग और तालियों की गड़गड़ाहट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा के डांस को वहां मौजूद दर्शकों ने खूब एंजॉय किया। इन दिनों सारा अली खान कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। सारा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की है और साथ ही उन्होंने मेकअप के दौरान की दो फोटोज भी शेयर की हैं।

कुली नंबर 1 साल 1995 में आई डेविड धवन की फिल्म का रीमेक है। इसमें गोविंदा ने लीड रोल प्ले किया था और अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने सारा संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब दोनों साथ में होते हैं तो पागलों जैसे काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...