back to top

रूस और यूक्रेन ने बंधक बनाए गए 478 सैनिकों को किया रिहा, यूएई की मध्यस्थता से निकला रास्ता

कीव। फरवरी 2022 से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इस दौरान कई लोगों को बंदी बनाया गया था। जो अब यूएई की मध्यस्थता के कारण रूस और यूक्रेन दोनों ने 478 युद्धबंदियों को रिहा कर दिया है। दोनों देशों ने युद्ध बंदियों की अदला-बदली की। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में पकड़े गए 230 यूक्रेनी सैनिक और 248 रूसी सैनिक घर लौट आए हैं।

फरवरी 2022 में दोनों देशों के बीच शत्रुता शुरू होने के बाद से युद्धबंदियों की सबसे बड़ी एकल रिहाई यूएई के हस्तक्षेप से संभव हुई। इस प्रकार, दोनों देशों के बीच युद्ध के बाद प्रारंभिक चरण में युद्धबंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन पिछले पांच महीनों से युद्धबंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया किसी कारण से रुक गई थी।

हालाँकि, अब दोनों देश फिर से युद्ध में पकड़े गए सैनिकों को रिहा करने पर सहमत हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेनी सैनिकों के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि हमारे 200 से ज्यादा सैनिक और नागरिक रूस की कैद से आज़ाद हो गए हैं. हालांकि, सैनिकों की अदला-बदली के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है.

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...