399वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत तथागत पब्लिक स्कूल सूगामऊ इन्दिरा नगर लखनऊ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 399वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता हंस ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि साहित्य मानवीय गरिमा का बोध कराता है। संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया। इस अवसर पर उमानंद शर्मा, अनिल भटनागर, पुष्पेन्द्र कुमार, विजय, हंस संस्थान के प्रबन्धक शानेन्द्र कुमार वर्मा, संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी पाण्डेय सहित शिक्षक-शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें मौजूद थे।





