back to top

ऋषभ पंत खेलेंगे IPL, विकेटकीपिंग से रह सकते दूर, DC के बोले मुख्य कोच पोटिंग

मेलबर्न। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में खेलने को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन यह आक्रामक क्रिकेटर फिल्हाल विकेटकीपिंग से दूर रह सकता है। पंत दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। इसके कारण उन्हें लिगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी।

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ऋषभ को पूरा भरोसा है कि वह मैच खेलने के लिए फिट होंगे। वह टीम में किस क्षमता में रहेंगे इसे लेकर हम अभी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। पोंटिंग ने कहा, आपने सोशल-मीडिया पर उनसे जुड़ी चीजें देखी होगी, वह सक्रिय है और अच्छी तरह से चल-दौड़ रहा है। आईपीएल शुरू होने में सिर्फ छह सप्ताह बचे है ऐसे में इस साल हमें उनसे विकेटकीपिंग करवाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, हम बस यही उम्मीद कर सकते है कि वह खेलने के लिए उपलब्ध रहे। हो सकता है कि वह सभी मैच ना खेले लेकिन अगर वह 14 लीग मैचों में से 10 मैच भी खेलता है तो यह टीम के लिए बोनस की तरह होगा। पंत अगर विकेट के पीछे अपनी की भूमिका निभाने में सक्षम नहीं हुए तो वह बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं या आगामी आईपीएल में उनका इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो सकता है। आईपीएल का आगामी सत्र मार्च के आखिर में शुरू हो सकता है।

पोंटिंग ने कहा, मैं गारंटी देता हूं कि अगर मैंने अभी उससे खेलने के बारे में पूछा तो वह कहेगा, मैं हर मैच खेलने के लिए तैयार हूँ, मैं हर मैच में कीपिंग और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। हम हालांकि अभी इस मामले में और इंतजार करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, वह कमाल का खिलाड़ी है। वह स्पष्ट रूप से हमारा कप्तान है। हमें पिछले साल उसकी कमी बहुत अधिक खली थी। आप अगर उसके पिछले 12-13 महीने की यात्रा को देखेंगे तो उसने काफी मेहनत की है। क्रिकेट खेलना तो दूर वह खुद को भाज्ञशाली समझता है कि वह जीवित बच गया। पोंटिंग ने कहा कि अगर पंत कप्तानी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे तो उनकी गैरमौजूदगी में फिर से डेविड वार्नर इस जिम्मेदारी को निभायेंगे।

इस फ्रेंचाइजी ने पिछले नीलामी में हैरी ब्रुक को टीम में शामिल किया है। पोंटिंग ने कहा, ब्रुक के आने से हमारी बल्लेबाजी मजबूत होगी। वार्नर, मार्श और ब्रुक के रूप में हमारे पास शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास स्पिन गेंदबाजी में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का शानदार विकल्प है और तेज गेंदबाजी में अगर एनरिच नोर्किया और झाय रिचर्डसन फिट रहे तो हमारी टीम ज्यादा मजबूत होगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2022 में पांचवें जबकि पिछले साल आखिरी पायदान पर थी।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...