back to top

रिटायर फौजी की स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए हार्ट अटैक से मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फौजी की योगा क्लास में परफॉर्मेंस देते हुए मृत्यु हो गई। जिस समय फौजी की मृत्यु हुई, उस समय वे एक योगा क्लास में मां तुझे सलाम गाने पर तिरंगा हाथ में लिए परफॉर्मेंस दे रहे थे

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फौजी की योगा क्लास में परफॉर्मेंस देते हुए मृत्यु हो गई। जिस समय फौजी की मृत्यु हुई, उस समय वे एक योगा क्लास में मां तुझे सलाम गाने पर तिरंगा हाथ में लिए परफॉर्मेंस दे रहे थे। परफॉर्मेंस के दौरान श्रोताओं के बीच मां तुझे सलाम की धुन पर लोगों को राष्ट्र भक्ति का संदेश दे रहे थे।

वहीं अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह स्टेज पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। इस दौरान किसी को भी है समझ में नहीं आया कि रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा की मृत्यु हो गई है। इसलिए सभी श्रोता और योग केंद्र के प्रशिक्षु काफी देर तक गाने पर तालियां ही बजाते रहे।

रिटायर्ड फौजी बलबीर सिंह छाबड़ा 31 में शुक्रवार को मां तुझे सलाम देश भक्ति गीत पर परफॉर्मेंस कर रहे थे इस दौरान स्टेज पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ और वह स्टेज पर लेट गए लेकिन लोग इसे प्रस्तुति समझते रहे। जब गाना पूरा खत्म हो गया उसके बाद भी छाबड़ा नहीं उठे तो उन्हें सीपीआर दिया गया।

गीत समाप्त होने के बाद, लोग उनके पास आए। कुछ सेकंड के इंतजार के बाद, जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो CPR दिया गया। कुछ समय के लिए उठकर बैठे और पूछने लगे कि क्या हुआ।

उन्हें अरिहंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया। उनका चेकअप किया गया और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, आशंका जताते हुए कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा हो सकता है।

घटना के बाद दुखी परिवार ने बलविंदर सिंह छाबड़ा की अंतिम इच्छा के मुताबिक अंतिम संस्कार के पूर्व उनकी आंखें त्वचा और अन्य अंगों का दान किया है। दरअसल, बलविंदर सिंह जिस योग केंद्र में परफॉर्मेंस दे रहे थे, वहां अग्रसेन धाम फूटी कोठी पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा निशुल्क योग शिविर का कार्यक्रम था।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...