back to top

ई-रिसोर्सेज के माध्यम से करें शोध और नवाचार : सुधांशु त्रिवेदी

-एकेटीयू में राज्यसभा सदस्य ने फेसबुक लाइव सेशन से छात्रों को किया सम्बोधित

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के विद्यार्थियों को राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी बुधवार को फेसबुक लाइव सेशन के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान सुधांशु के द्वारा कोरोना संकट: शिक्षा के लिए चुनौतियां और समाधान विषय पर चर्चा की गयी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से दो सौ से अधिक देश प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह समय हम सबके लिए मंथन करने का है। साथ ही खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए यह एक अवसर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबने इस पेंडमिक में यह अनुभव किया है कि शोध एवं नवाचारों को बढ़ावा देकर ही हम बेहतर और सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के वर्तमान हालात भारत को मेन्युफेक्चरिंग के सेक्टर में आगे ले जाने की पहल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज हमारी जीडीपी में लगभग 55 फीसदी का योगदान सर्विस सेक्टर का है, हो सकता है कि आने वाले कुछ वर्षों में हमारे देश की जीडीपी में मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ नजर आये। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के सम्बन्ध में विद्यार्थी हित में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल जैसी कोर ब्रांचों में अनेकों जॉब के अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की अहमियत और अधिक बढ़ी है।

ऐसे में सर्किट ब्रांचों के छात्र-छात्राओं के लिए भी नए रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां जागरूकता ही बचाव हो, वहां सही समय पर लॉकडाउन का फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करते हुए विवि द्वारा प्रदान किए जा रहे ई-रिसोर्सेज के माध्यम से शोध और नवाचार करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...