back to top

गरीबों को राहत

लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक बंद रही आर्थिक गतिविधियो ने आम आदमी के सामान्य जीवनयापन में अनेक चुनौतियां खड़ी कर दी हैं जिसे आसान करने, राहत पहुंचाने और अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लाने के लिए केन्द्र सरकार अनेक उपाय कर रही है। पीएम गरीब कल्याण योजना के जरिए गरीबों को राहत देने के साथ ही उद्योग जगत को भी कई तरह ही सहूलियत एवं रियायत उनके कामकाज को फिर से सामान्य बनाने का प्रयास हो रहा है।

इसी कड़ी आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला गैस योजना, ईपीएफ कंट्रीब्यूशन और रेंटल हाउसिंग को लेकर कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। लॉकडाउन के बाद घोषित पीएम गरीब कल्याण योजना में उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को अप्रैल, मई एवं जून माह में तीन सिलेण्डर नि:शुल्क देने की घोषणा की गयी थी जिस पर 13,500 करोड़ खर्च होने थे। चूंकि गरीब गैस का उपयोग कम करते हैं और इसलिए उनके गैस एक महीने से अधिक चलते हैं। इस कारण बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने तीन महीने के दौरान सभी तीन नि:शुल्क गैस सिलेण्डर नहीं लिया था।

इससे उनको योजना का पूरा लाभ नहीं मिल सका। अब सरकार ने गैस सिलेण्डर लेने की समय सीमा को सितम्बर तक बढ़ा दिया है। इससे उज्ज्वला लाभार्थी बाकी बचे नि:शुल्क सिलेण्डर लेकर योजना का शत-प्रतिशत लाभ उठा पायेंगे। लॉकडाउन के कारण कई उद्योग और उनके श्रमिक संकट में हैं, पीएम रेंटल हाउसिंग स्कीम प्रवासी श्रमिकों और कुछ हद तक रियल एस्टेट सेक्टर को भी राहत देगी। इसमें औद्योगिक एरिया में श्रमिकों के लिए पीएम आवास योजना के तहत अफोर्डेबल रेंटल काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है।

इससे श्रमिकों को सस्ते में कार्य स्थल के निकट किराये का घर मिलेगा और उनका जीवन आसान होगा। श्रमिक कल्याण योजना के तहत केन्द्र सरकार ने छोटी कंपनियों एवं कम वेतन वाले श्रमिकों का तीन महीने तक ईपीएफ कंट्रीब्यूशन देने का फैसला किया था जिसे तीन महीने और बढ़ाकर अगस्त तक करने को मंजूरी दी गयी है। इस योजना में छोटी कंपनियों एवं उनमें कम वेतन पाने वाले श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

दरअसल लॉक डाउन के कारण अर्थव्यवस्था में शिथिलता आयी है और सबसे ज्यादा प्रभावित एमएसएमई सेक्टर है। ऐसे में छोटी कंपनियों एवं उनके कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों का ईपीएफ सरकार खुद देगी। इससे जहां कंपनियों को ईपीएफ कंट्रीब्यूशन से और तीन महीने तक राहत मिलेगी वहीं श्रमिकों का ईपीएफ भी जमा होता रहेगा और तीन महीने तक वेतन से कटेगा भी नहीं। इससे श्रमिकों के खाते मे वेतन के रूप में 12 प्रतिशत अतिरिक्त आयेंगे जिससे वे अपनी महत्वपूर्ण जरूरतें मसलन बच्चे की फीस, कपड़े, खानपान और अन्य जरूरी चीजो पर व्यय कर सकेंगे।

ईपीएफ कंट्रीब्यूशन से 72 लाख गरीब मजदूरों एवंउनके परिवार को राहत मिलेगी और यह बड़ी मदद है। कोरोना महामारी ने हमारी अर्थव्यवस्था को बहुत क्षतिग्रस्त किया है और इससे गरीब सर्वाधिक प्रभावित हैं। ऐसे में सरकार कभी अन्ना योजना से, जनधन से, फ्री गैस सिलेण्डर से, ईपीएफ देकर और सस्ते घर सुलभ कराकर उनकी मदद करने का जो प्रयास कर वह एक लोक कल्याणकारी राज्य में सरकार दायित्व होता है। सरकार इसे सम्यक तरीके से निभाने की कोशिश कर भी रही है।

RELATED ARTICLES

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...

वरलक्ष्मी व्रत आज, विधि-विधान से होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हर साल सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है।...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...