back to top

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की ‘टोस्टर’ भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी है
लखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों को देखते हैं, जो पाई-पाई बचाने की जुगाड़ में लगे रहते हैं। निर्देशक विवेक दास चौधरी की ‘टोस्टर’ भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी है, जो अपने पैसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव हर भूमिका को यादगार बनाने का दम रखते हैं, मगर आम आदमी के जीवन से जुड़ी विसंगतियों को पर्दे पर जिंदा करने में उनका कोई तोड़ नहीं। यह डार्क क्विर्की कॉमिडी एक रोलर-कोस्टर राइड की तरह न केवल रोमांच पैदा करती है, बल्कि हंसाती-गुदगुदाती भी है।
कहानी रमाकांत (राजकुमार राव) की है, जो इतना महाकंजूस है कि फ्री नाश्ते के लिए अपनी मकान मालकिन (सीमा पाहवा) के घर जले हुए टोस्ट तक खा लेता है, और 6 रुपये के लिए घंटों बहस कर सकता है। खर्च से बचने के लिए वह लंगरों में खाना खाता है और कम किराए के लालच में बुजुर्गों वाली सोसायटी में रहता है। उसकी पत्नी शिल्पा (सान्या मल्होत्रा) उसकी इस आदत से तंग आ चुकी है। एक शादी में गिफ्ट में दिया गया 5000 रुपये का टोस्टर जब बेकार हो जाता है, तो रमाकांत उसे हर हाल में वापस पाने की ठान लेता है और यहीं से असली बवाल शुरू होता है। टोस्टर की तलाश में रमाकांत अनाथालय की मालकिन (फराह खान) से उसे चुराकर छिपा देता है, लेकिन उसे नहीं पता कि उसी टोस्टर में मकान मालकिन के नशेड़ी बेटे ग्लेन (अभिषेक बनर्जी) ने एक बड़े नेता के सेक्स स्कैंडल की चिप छुपा रखी है। टोस्टर के लिए पागलपन में रमाकांत और ग्लेन के बीच हाथापाई होती है, जिसमें ग्लेन बालकनी से गिरकर मर जाता है। रमाकांत को टोस्टर तो मिल जाता है, लेकिन अब वह एक ऐसे जाल में फंस चुका है, जहां हर कदम पर उसकी मुश्किलें और बढ़ती चली जाती हैं, क्योंकि इस हादसे का विडियो भी किसी ने रिकॉर्ड कर लिया है। बॉलीवुड में वैसे तो हर तरह के जॉनर पर खूब फिल्में बनीं हैं, मगर ब्लैक कॉमिडी पर कम ही फिल्मकारों ने हाथ आजमाया है। ‘जाने भी दो यारो’ से प्रचलित हुए इस जॉनर पर ‘देली बेली’, ‘घनचक्कर’, ‘अंधाधुन’, ‘लूडो’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसी गिनती की फिल्में हैं। लेकिन मानना पड़ेगा की लाइट नोट पर शुरू होने वाली डायरेक्टर विवेक की मूवी एक ऐसा टोस्टर साबित होती है, जो सिर्फ ब्रेड ही नहीं जलाती, बल्कि हर चीज को वाइल्ड, क्रेजी, डार्क और मजेदार बना देती है। हां, सेकंड हाफ में हालांकि कहानी थोड़ा -सा फिसलती है, लेकिन फिर निर्देशक थ्रिलर के नए ट्विस्ट के साथ उसे संभाल लेते हैं।
हालंकि, फिल्म में निर्देशक ने कुछ किरदारों के सिरे अधूरे ही छोड़ दिए हैं, पर बावजूद इसके फिल्म में कंजूस लोगों की मानसिकता पर एक ह्यूमर्स तंज भी दिखता है, जो कहीं न कहीं हमने अपने आस-पास देखा होता है। हद तो तब होती है, जब रमाकांत सुपारी लेने वाले शूटर से भी डिस्काउंट बचाने में बाज नहीं आता। फिल्म का मिडल क्लास ह्यूमर दर्शकों को जोड़ता है। अजीबोगरीब किरदारों में निर्देशक की एंसेंबल्ड कास्ट (अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, सीमा पाहवा, उपेंद्र लिमये, अभिषेक बनर्जी) नयापन लाते हैं।
अभिनय के मामले में सभी किरदार मजेदार रहे हैं। राजकुमार राव की कॉमिक टाइमिंग और आम कंजूस आदमी की परतों को वे अपनी मुस्कराहट, बेशर्मी और चतुराई से यादगार बनाते हैं। पत्नी शिल्पा के किरदार में सान्या मल्होत्रा मजबूती से सपोर्ट देती नजर आती हैं, मगर उनके चरित्र को और लेयर्ड बनाया जा सकता था।
नशेड़ी ग्लेन के रूप में अभिषेक बनर्जी अपनी छोटी -सी भूमिका में याद रहते हैं, जबकि उपेंद्र लिमये अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आते हैं। हां, फराह खान अपने कैमियो में मजे करवाती हैं, जबकि मालिनी की भूमिका में अर्चना पूरन सिंह का किरदार जुगुप्सा प्रेरक साबित होता है। सहायक भूमिकाएं भी न्याय करती हैं।

ऐक्टर:राजकुमार राव,सान्या मल्होत्रा,सीमा पाहवा,अर्चना पूरन सिंह,फराह खान,अभिषेक बनर्जी,उपेंद्र लिमये
डायरेक्टर :विवेक दास चौधरी
रटिंग-3/5

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...