back to top

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, गलन से राहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के कई जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। बादल छाए रहने से हवा में गलन नहीं रही और लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से कुछ राहत मिली।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई तथा गरज-चमक के साथ छींटे पड़े। इस दौरान राज्य के अनेक पूर्वी भागों में सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर शीतलहर भी चली।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के फैजाबाद, लखनऊ , बरेली, गोरखपुर तथा मुरादाबाद मण्डलों में दिन के तापमान में इजाफा हुआ। हालांकि झंसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद तथा इलाहाबाद में यह सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

इस अवधि में इलाहाबाद, लखनऊ , बरेली, फैजाबाद, कानपुर, मुरादाबाद, झंसी तथा आगरा में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस दौरान बहराइच राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों में ज्यादातर स्थानों पर तथा पूर्वी हिस्सों में अनेक इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...