back to top

पंजाब किंग्स इलेवन पंजाब ने जीत से किया अभियान समाप्त

मोहाली। लोकेश राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अंतिम मैच में गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को 12 गेंद रहते छह विकेट से हराकर जीत से अभियान समाप्त किया। किंग्स इलेवन पंजाब इस तरह तालिका में 14 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर रहा जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स के 14 मैचों में 18 अंक हैं और इससे उसने शीर्ष दो में अपना स्थान तय करके फाइनल में पहुंचने के दो मौके सुनिश्चित कर दिए।

अर्धशतकों के अलावा दोनों के बीच दूसरे विकेट के

फाफ डु प्लेसिस (96 रन) और सुरेश रैना (53 रन) के अर्धशतकों के अलावा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के 71 रन (36 गेंद में सात चौके और पांच छक्के) की मदद से 18 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत हासिल की। राहुल और क्रिस गेल (28 रन) में भारतीय खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक था, जिन्होंने शुरू से ही गेंदबाजों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया। तीसरे ओवर में राहुल ने हरभजन (57 रन देकर तीन विकेट) के पर दो छक्के और तीन चौके जड़कर 24 रन जोड़े तथा अंतिम गेंद पर छक्का जड़ते ही 19 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा कर दिया। हालांकि हरभजन ने ही इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए।

राहुल ने अपनी पारी के दौरान कहीं भी

राहुल ने अपनी पारी के दौरान कहीं भी कोई गलती नहीं की लेकिन जरा सी चूक से वह 11वें ओवर की तीसरी गेंद को कवर में खड़े इमरान ताहिर को कैच देकर पवेलियन लौट गए। अगली ही गेंद पर गेल लांग आन पर स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शोरे को कैच देकर आउट हुए, इस तरह हरभजन ने छठी बार वेस्टइंडीज के इस स्टार का विकेट झटका। फिर मंयक अग्रवाल (10) भी ज्यादा देर तक नहीं टिके और हरभजन का तीसरा शिकार बने। निकोलस पूरन ने 36 रन का अहम योगदान दिया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अंत में ज्यादा रन नहीं बटोर पाई और 170 रन ही बना सकी। चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस (96 रन) चार रन से शतक से चूक गए।

सैम कुरेन ने 35 रन देकर तीन विकेट जबकि

पंजाब के लिए सैम कुरेन ने 35 रन देकर तीन विकेट जबकि मोहम्मद शमी (तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट) ने अपने तीसरे ओवर में दो विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शेन वाटसन (07) और डु प्लेसिस ने अच्छी शुरूआत की। लेकिन टीम ने 30 रन के स्कोर पर वाटसन का विकेट गंवा दिया जो कुरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद डु प्लेसिस और रैना ने मिलकर कुछ शानदार शाट लगाकर अच्छी साझेदारी निभाई। रैना भी हालांकि 17वें ओवर में कुरेन का ही शिकार बने, लेकिन वह तब तक अर्धशतक जड़ चुके थे जिसके लिए उन्होंने 38 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाए। डु प्लेसिस ने 55 गेंद में 10 चौके और चार छक्के से 96 रन की पारी खेली। वह भी 19वें ओवर में कुरेन की बेहतर यार्कर का शिकार बने। पारी के अंतिम ओवर में शमी ने अम्बाती रायुडू (10) और केदार जाधव (शून्य)के विकेट हासिल किए।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...