back to top

प्रियंका सहारनपुर से करेंगी कांग्रेस के अभियान की शुरुआत

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को सहारनपुर में होने वाली किसान पंचायत में शिरकत करेंगी। बता दें कि किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने मंगलवार को बताया कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के जय जवान जय किसान अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी।

गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पिछले दिनों रामपुर के बिलासपुर के किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुई थीं जिसकी मौत 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ट्रैक्टर पलटने से हो गई थी। कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है, पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है।

कांग्रेस के सूत्रों बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी ने उन जिलों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है जहां पर किसान सियासत का आधार रहे हैं और इस वक्त जहां किसान आंदोलन का खासा प्रभाव है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुजफ़्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है।

ललन कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इनमें प्रदीप जैन आदित्य, सचिन पायलट, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, हार्दिक पटेल, आरपीएन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू प्रमुख हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...