back to top

तलाक मामले की सुनवाई के लिए पटना लौटे तेजप्रताप यादव

मथुरा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र एवं राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव कुछ दिन तक ब्रजक्षेत्र में रहने के बाद बुधवार को पटना लौट गए। बताया जा रहा है कि वह वहां इसी माह की शुरुआत में दाखिल की गई तलाक संबंधी अर्जी की सुनवाई की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

अलग-अलग तीर्थस्थल का भ्रमण करते रहे

गौरतलब है कि शादी के महज छह महीने बाद तेजप्रताप ने गत 1 नवम्बर को तलाक की अर्जी दाखिल की थी और उसके बाद से वह कुछ तीर्थस्थलों का भ्रमण करने के बाद अपने आधा दर्जन मित्रों की मण्डली के साथ 6 नवम्बर को अचानक वृन्दावन पहुंचे थे। ब्रज प्रवास के दौरान उन्होंने पूरा समय या तो एक गेस्ट हाउस में एकांतवास के रूप में बिताया, या फिर अलग-अलग तीर्थस्थल का भ्रमण करते रहे। लेकिन मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। बताया जाता है कि वह कुछ दिन गुप्त तौर पर गौड़ीय आश्रम में भी रहे। इस बीच उन्होंने ऑटो रिक्शा में बैठकर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाई। ब्रज चैरासी कोस की यात्रा में आने वाले चारों धाम के दर्शन किए। वृन्दावन में यमुना में नौका विहार किया। टटियास्थल के दर्शन किए। बरसाना में राधारानी के मंदिर में भी दर्शन किए।

गौशाला में गायों के साथ समय बिताया

इस दौरान उन्होंने बिहार वन गौशाला में गायों के साथ समय बिताया। चमेली वन, वृंदादेवी, नंदभवन, गहवर वन, प्रिया कुण्ड, वृषभान कुण्ड, कीर्तिकुण्ड, सूर्यकुण्ड, अष्टसखी कुण्ड, खेलवन, गोकुल, महावन, दाऊजी आदि के दर्शन किए। वृन्दावन में उनके स्थानीय मित्र लक्ष्मण प्रसाद के अनुसार बुधवार को वह शेरगढ़ क्षेत्र में विहार वन होते हुए एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर निकल गए। जहां से उनका हवाई मार्ग से पटना जाने का कार्यक्रम है। तेजप्रताप के मित्र ने उम्मीद जताई कि वहां मामले की पैरवी के बाद वह अपने राजनीतिक जीवन में लौट जाएंगे और पूर्ववत सभी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि वह बिहार विधानसभा के आगामी शीत सत्र में भी भाग लेंगे और क्षेत्रीय जनता के हितों के मुद्दे उठाते हुए नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर शामली एनकाउंटर में ढेर

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; दोनों पर था 50-50 हजार का इनामचंडीगढ़। हरियाणवी गायक और...

होर्मुज संकट की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स 227 अंक लुढ़का, रुपया भी टूटा

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता, ब्रेंट 90 डॉलर के पार; रुपया 13 पैसे फिसलकर 95.56 प्रति डॉलर परमुंबई। पश्चिम...

नेपाल में छठे दिन भी जारी है राहत और तलाशी अभियान, 903 मौतें, 4,247 लापता…चितवन में करीब 100 शवों को दफनाने पर उठे सवाल

काठमांडू । नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है, जबकि 4,247...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...